Beauty Tips: कोको पाउडर भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार से कर लें उपयेाग 

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 03:21:41 PM
Beauty Tips: Cocoa powder also enhances the beauty of the face, use it in this way

इंटरनेट डेस्क। कोको पाउडर से भी हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है, इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। कोको पाउडर का उपयोग कर हम स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बना सकते हैं।

इसका उपयोग करने से त्वचा से पिंपल्स और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कोको पाउडर का फेस पैक के रूप में उपयोग कर हम डेड स्किन, एक्ने जैसी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

इसका फेस पैक बनाने के लिए आप एक बर्तन में कोको पाउडर डालकर इसमें नारियल दूध और एक विटामिन-ई कैप्सूल मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आपको आज ही इसका उपयोग कर लेना चाहिए।
 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.