Beauty Tips: फेशियल के बाद भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, निखार हो सकता है कम

Samachar Jagat | Monday, 22 Apr 2024 01:33:51 PM
Beauty Tips: Do not make these mistakes after facial, your glow may reduce

इंटरेनट डेस्क। बदलते मौसम में लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। लोग अपने चहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। बहुत से लोग तो इसके लिए फेशियल करते हैं, ये ऐसा स्किन ट्रीटमेंट जो चेहरे के निखार को बढ़ाने के साथ बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में उपयोगी होता है।  

आपको बता दें कि बहुत सी महिलाओं को फेशियल के बाद रैशेज, दाने और खुजली की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। आपको कुछ गलतियों के कारण ये परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बताने जा रहे कि कि फेशियल के बाद किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। 

फेशियल करवाने के बाद चेहरा न धोएं
फेशियल करवाने के तुरंत बाद या उस पूरे दिन चेहरे को साबुन या फेस वॉश के माध्यम से नहीं धोना चाहिए। वहीं इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को नहीं धोनी चाहिए। वहीं चेहरे को रगडक़र भी नहीं पोंछना चाहिए। 

फेशियल के बाद धूप से बचें
फेशियल करवाने के आपको भूलकर भी धूप में नहीं जाना चाहिए। फेशियल के बाद स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इसी कारण धूप पडऩे से आपको एलर्जी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से भी बचें
फेशियल करने के बाद आपको स्किन केयर प्रोडक्ट्स  का उपयोग नहीं करना चाहिए। इनका उपयोग करने से आपको रैशेज की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं दाने और खुजली जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.