Dinner Recipe: मेहमानों के लिए बनाए आप भी कश्मीरी राजमा, डिनर का मजा हो जाएगा दोगुना

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2023 12:48:31 PM
Dinner Recipe: You can also make Kashmiri Rajma for the guests, the fun of dinner will be doubled

इंटरेनट डेस्क। हमारे आपके या किसी के भी घर में जब कुछ मेहमान आने वाले होते है तो उनके लिए कुछ स्पेशल बनाया जाता है। ताकी रूटीन खाने से हटकर कुछ खाने को मिले और नया स्वाद भी चख सके। ऐसे में आज हम लेकर आए है आपके लिए कश्मीरी राजमा बनाने की रेसिपी।

सामग्री
राजमा - 4 कप
सोडा - 1 चम्मच
घी - 3 चम्मच
हींग - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 4
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप
पानी जरूरत के अनुसार
जीरा - 1 चम्मच
सोंठ - 1 चम्मच
दही - 3 कप
कश्मीरी गर्म मसाला - 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच

विधि
आपकों सबसे पहले राजमा में सोडा मिलाकर इसे भिगों देना है कम से कम 6 घंट के लिए।   इसके बाद राजमा को प्रेशर कुकर में डालकर उबालें। अब आपकों एक कढ़ाई में घी गर्म करना है और उसमें जीरा और हींग डालकर पकाना है। अब इसमें सोंठ, दही और अदरक मिलाएं और अच्छे से भून लें। कुछ समय बाद इसमें नमक, मिर्च पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें राजमा डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं। अब आपकों कश्मीरी गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालना है। कश्मीरी राजमा बनाकर तैयार है। 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.