Hair Care Tips: बालों की चमक बढ़ा देता है ये घरेलू हेयर मास्क, आज से ही करें उपयोग

Hanuman | Wednesday, 15 Jan 2025 05:14:55 PM
Hair Care Tips: This homemade hair mask increases hair shine, start using it from today

इंटरनेट डेस्क। नारियल का दूध और दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन दोनों ही चीजों में कई प्रकार के पोषक त्वव मिलते हैं। बालों की कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए भी इन दोनों ही चीजों का उपयोग किया जा सकता है।

आज हम आपको नारियल के दूध और दही के हेयर मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। ये आपके बालों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता। ये हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक बर्तन में नारियल के दूध और दो बड़े चम्मच दही डालकर इसमें थोड़ा सा कपूर मिक्स कर लें।

इस प्रकार से आपको एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर बन जाता है। अब आप इसे बालों में 20-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद अपने बालों को धो लें। दही में एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं। वहीं नारियल का दूध बालों को मजबूत बनाने में उपयोगी है। इसका उपयोग करने से आपके बालों में विशेष रूप से चमक आ आएगी।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.