Health Tips: इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति करें लहसुन का सेवन, मिलेगा फायदा 

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Apr 2024 12:08:38 PM
Health Tips: A person suffering from this disease will get benefit by consuming garlic

इंटरनेट डेस्क। हमारे घर की रसोई में कई प्रकार के मसाले मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इन्हीं में से एक लहसुन भी है। लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन कर सेहत से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

लहसुन डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हमेशा हाई रहता उनको लहसुन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में लाने में बहुत ही उपयोगी है।

लहसुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10-30 है, जो ब्लड शुगर के लिए लो माना जाता है। इसी कारण नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं लहसुन में मिलने वाले गुणों के कारण कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आपका आज ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.