Health Tips: सर्दियाें में खजूर का सेवन देता है बड़ा ही लाभ, कई बीमारियों में हैं रामबाण

Samachar Jagat | Friday, 19 Jan 2024 02:47:11 PM
Health Tips: Consuming dates in winter gives great benefits, it is a panacea for many diseases.

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों में खाने को वैसे तो आपको कई चीजे मिलती है। लेकिन आप अगर खजूर का सेवन करते है तो यह आपके लिए बड़े ही काम की चीज है। खासकर महिलाओं के लिए, यह एक ऐसा फल है जिसे खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। साथ ही साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

क्या है इसके गुण
खजूर खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन के और सोडियम  पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलता है।

मिलते है कई फायदे
शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करता है। हड्डिया मजबूत होती है, खजूर खाने से आंख और पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है। ऐसे में आपके लिए खजूर बड़े ही काम का हो सकता है। 

pc- onlymyhealth.com, onlymyhealth.com, zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.