Health Tips: इन चीजों के सेवन से हो सकती है आपको भी कैल्शियम कमी, बना ले आज ही दूरी

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2023 02:09:18 PM
Health Tips: Consuming these things can also cause calcium deficiency, make distance today itself

इंटरनेट डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए आप कई तरह के जतन करते है, लेकिन कई ऐसी चीजे है जिनके सेवन से आपको कई नुकसान भी होते है। ऐसे में आज हम बात कर रहे है कैल्शियम को लेकर जो आपकी कई आदतों की वजह से या खाने पीने के शौक के वजह से कम हो सकता है और आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में जानते है हमे किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

नमक
आप खाने में नमक का उपयोग सही मात्रा में करें। अगर आप ज्यादा मात्रा में नमक खाते है तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नमक के ज्यादा सेवन से हड्डियों को भारी नुकसान होता है। इसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इतना हीं नहीं अधि नमक के सेवन से आपको हाई बीपी की समस्या होने लगती है। 

मीठा
इसके साथ ही अगर आप ज्यादा मात्रा में मीठा का सेवन करते है तो यह भी आपकी हड्डियों के लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा मीठी चीजें खाने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए आप अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन न करें और हो सके जितनी दूरी बना ले।

pc- naidunia
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.