Health Tips: करना चाहते है आप भी वजन कम तो इस तरह से करें फलों का सेवन

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Jul 2023 01:14:05 PM
Health Tips: If you also want to lose weight, then eat fruits in this way

इंटरनेट डेस्क। फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। लेकिन आप फलों का सेवन कर अपना वजन कंट्रोल करने के बारे में सोच रहे है तो फिर आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। तभी आप अपना वजन कंट्रोल कर पाएंगे। ऐसे में आपको बताने जा रहे है कुछ बाते।

कौन से फलों को खाएं?

आपको अपना वनज कम करने के लिए ऐसे फल चुनने होंगे जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। इन फलों में आप बेरीज, चेरी, सेब और नाशपाती को चुन सकते है। ये फल आपके ब्लड सर्कुलेशन में चीनी को धीरे-धीरे छोड़ते हैं। इसी से खून में शुगर लेवल की मात्रा नियंत्रित करने में मदद मिलती है और वजन बढ़ने से रोका जा सकता है।

फलों को प्रोटीन के साथ खाएं

इसके साथ ही आप जब फलों का सेवन कर रहे हो तो आपको प्रोटीन युक्त चीजों के साथ मिक्स करके खाना चाहिए। प्रोटीन युक्त फूड आइटम्स जैसे ग्रीक योगर्ट, पनीर या फलों के साथ नट्स को खाने से भूख कम लगती है। पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

pc- patrika
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.