Health Tips: कब्ज से है परेशान तो आज से ही शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

Samachar Jagat | Saturday, 02 Sep 2023 01:46:32 PM
Health Tips: If you are troubled by constipation, then start consuming these things from today itself.

इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफ स्टायल और खान पान के साथ बदलती दिनचर्या ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। ऐसे में लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसमें से ही एक है कब्ज जो लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप भी अगर कब्ज से परेशान है तो आपको बता रहे है इसके उपाय।

इसबगोल
आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको रोजाना दूध के साथ इसबगोल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सुबह उठने के बाद एक गिलास दूध में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर आप सेवन करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। 

नींबू
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू का उपयोग कर सकते है। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद आप एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आपको कब्ज की समस्या में फायदा मिलेगा।

pc- news 18 hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.