Health Tips: सर्दियों में कमजोर इम्युनिटी को बनाना है स्ट्रोंग तो इन फूड्स को बना ले डाइट का हिस्सा

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 02:40:26 PM
Health Tips: If you want to make weak immunity strong in winter, then make these foods a part of your diet.

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही फ्लू, कोल्ड जैसी बीमारिया भी शुरू हो गई है। इन बीमारियों का कारण आपकी इम्युनिटी से जुड़ा होता है। जैसे ही आपकी इम्युनिटी कमजोर होती है ये बीमारिया आपको पकड़ लेती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते है। 

लहसुन
लहसुन आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही यह आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। लहसुन में काफी मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आप सर्दियों में लहसुन का सेवन कर सकते है। 

हल्दी
इसके साथ ही आप हल्दी का सेवन भी कर सकते है। इसके सेवन से आपकों कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। हल्दी में करक्युमिन पाया जाता है, जो इनफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है। ऐसे में आप इसका उपयोग कर सकते है। 

pc- credihealth.com, navbharat, pharmeasy.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.