Health Tips: तेज बुखार को उतारने में मददगार है पुदीना, इस प्रकार कर लें सेवन 

Samachar Jagat | Tuesday, 02 May 2023 11:09:23 AM
Health Tips: Mint is helpful in reducing high fever, consume it in this way

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों देश में मौसम बदला हुआ है। देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण बहुत से लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसके कारण वायरल का खतरा बढ़ रहा है। वायरल के कारण बहुत से लोगों को तेज बुखार का सामना करना पड़ रहा है। 

आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे तेज बुखार के कारण बढ़ रहे तापमान को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप पुदीने की चाय का सेवन कर लें।  तेज बुखार उतारने के लिए पुदीना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ठंडी तासीर होने के कारण पुदीना बुखार उतारने में काफी मददगार साबित होगा। 

बुखार होने पर पुदीने की चाय का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलेगी।  दिन में 2-3 बार बार पुदीने की चाय का सेवन करने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त गर्मी को कम करने सहायता मिलेगी। आप बुखार होने पर जरूर ही इस चाय का सेवन करें। 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.