Health Tips: खून साफ करने के लिए आप भी सेवन कर सकते है इन चीजों का

Samachar Jagat | Friday, 04 Aug 2023 03:09:36 PM
Health Tips: You can also consume these things to clean the blood

इंटरनेट डेस्क। शरीर में खून की कमी आपको कई बीमारिया दे सकती है। ऐसे में शरीर में मौजूद सभी अंग खून की वजह से अच्छे से काम कर पाते हैं। खून शरीर को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन, फैट, शुगर आदि पहुंचाने का काम भी करता है। लेकिन आज की बदलती लाइफस्टायल के कारण ही खून इम्प्योर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे ही आप किन चीजों का सेवन कर खून को साफ रख सकते है।

आंवला
आप आंवले का सेवन कर अपने खून को साफ रख सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और आपका लिवर अच्छे से काम करता है। जिससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। 

लहसुन
लहसुन का सेवन भी आपके खून को साफ करने का काम करता है। साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। लहसुन खाने से शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहते है। साथ ही लिवर भी दुरुस्त रहता है और खून की गंदगी भी साफ होती है।

pc- gomedii.com

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.