Rajasthan weather update: जारी हुआ नया अलर्ट, आज से चार दिनों तक इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश 

Hanuman | Saturday, 12 Jul 2025 07:29:29 AM
Rajasthan weather update: New alert issued, heavy rain may occur in these divisions for four days from today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार मानसून की विशेष मेहरबानी देखने को मिल रही है। इसी कारण प्रदेश के बहुत से जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम तो सुहाना हुआ ही साथ ही जनजीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज चार दिनों तक पांच संभागों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज से 15 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.2 डिग्री हुआ रिकॉर्ड
शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.2 डिग्री और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 26.0 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 25.6 डिग्री, बाड़मेर 27.2 डिग्री, जैसलमेर में 28.0 डिग्री, अजमेर में 21.2 डिग्री, अलवर में 23.6 डिग्री, जोधपुर में 27.0 डिग्री, बीकानेर में 26.7 डिग्री, चूरू में 25.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 27.3 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान शुक्रवार को मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.