- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सकती है। खबरों की माने तो इसको लेकर तैयारी की जा रही है। राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी नागरिकों पर धर्म और समुदाय से परे एक समान नागरिक कानून लागू होगा।
जोगाराम पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में राज्य को नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। इसी संवैधानिक भावना के अनुरूप राज्य सरकार यूसीसी लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है।
मंत्री पटेल ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और भरण-पोषण जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था लागू होगी। इसके साथ ही वर्तमान में प्रचलित विभिन्न पर्सनल लॉ, जैसे हिंदू कोड बिल और मुस्लिम पर्सनल लॉ की अलग-अलग व्यवस्थाओं के स्थान पर एक समान नागरिक कानून लागू होगा।
PC- firstindianews.com