FIFA World Cup 2026: वैंकूवर के कारोबारियों की चांदी, पर्यटकों की खरीदारी ने करवाई 'बल्ले-बल्ले'!

Shivkishore | Tuesday, 23 Jun 2026 02:07:32 PM
FIFA World Cup 2026: Vancouver businesses strike gold; tourist shopping leads to a massive windfall!

वैंकूवर, (मलकीत सिंह) – फीफा विश्व कप 2026 के मैचों ने वैंकूवर के कारोबारियों की 'बल्ले-बल्ले' करवा दी है। शहर में हजारों फुटबॉल प्रशंसकों और विभिन्न देशों से पहुंचे पर्यटकों के कारण होटलों, बारों, रेस्तरां, कैफे और खुदरा दुकानों में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बी.सी. प्लेस स्टेडियम और फैन जोन के आसपास स्थित कई कारोबारियों ने बताया कि मैच वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। कुछ बार संचालकों का दावा है कि उन्होंने केवल एक घंटे में ही उतनी बीयर बेच दी, जितनी सामान्य तौर पर पूरे सप्ताह में बिकती है।

व्यापारियों का कहना है कि विभिन्न देशों से आए पर्यटक स्थानीय व्यंजन, स्मृति-चिह्न और अन्य सामान की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारियों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है। हालांकि, कुछ व्यापारियों ने यह भी कहा कि स्टेडियम और मुख्य आयोजन स्थलों से दूर स्थित इलाकों में ग्राहकों की संख्या अपेक्षा से कम रही है।

पर्यटन और व्यापार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व कप के शेष मैचों के दौरान भी वैंकूवर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को इसी तरह बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक सवारियां मिलने से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

pc- indianexpress.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.