- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई वनडे सीरीज में अफगानिस्तान के विरुद्ध क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या के बाद भारत के दूसरे मुख्य तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।
भारतीय टीम मंगलवार-बुधवार को आयरलैंड के लिए निकलेगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड में तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। नीतीश का नाम तीनों टीमों में था और हार्दिक की अनुपस्थिति में उनका अधिकतर मैचों में खेलना तय था।
नीतीश को अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में जांघ में दर्द की समस्या हुई थी। इसी वजह से वह दूसरे वनडे में भी अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन सके थे। वह अब तीन सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चयनकर्ता ऑलराउंडर सुर्यांश शेडगे को मौका दे सकते हैं।
pc- aaj tak