- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में दूसरे ग्रुप राउंड के मैच में फ्रांस का सामना इराक से हुआ। दोनों टीमों की टक्कर अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया स्थित फिलाडेल्फिया स्टेडियम में चल रही थी। फुटबॉल मैच में हाफ टाइम ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का होता है लेकिन इस मैच में यह ब्रेक दो घंटे और 30 मिनट लंबा चला।
फ्रांस और इराक का मैच रुका
फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच मैच के दौरान एक दुर्लभ घटना घटी। फुटबॉल का मैच किसी भी मौसम में खेला जा सकता है लेकिन फ्रांस और इराक के मैच को खराब मौसम की वजह से रोकना पड़ा। भारी बारिश और तूफान की वजह से फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस और इराक का मैच रुका। पहले हाफ का खेल खत्म होने के दो घंटे और 10 मिनट के बाद दूसरा साफ शुरू हुआ। नियम के अनुसार हाफ टाइम ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का होता है।
दशकों बाद मौसम की वजह से रुका मैच
फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा है। कई दशकों में यह पहली बार था जब खराब मौसम के कारण वर्ल्ड कप का कोई मैच बीच में ही रोकना पड़ा। फीफा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 30 मिनट की देरी होगी, जिसमें हाफ-टाइम ब्रेक के 15 मिनट भी शामिल हैं लेकिन फिर इसे बढ़ाना पड़ा।
pc- navbharat,bundesliga.com