- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोग सुबह के समय ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते है। इनके अंदर काजू बादाम से लेकर कई चीजें शामिल होती है। रोजाना काजू बादाम खाने से शरीर स्वस्थ बनता है और दिमाग तेज होता है। लेकिन आज हम यह जानेंगे की हमे कितने काजू बादाम रोज खाने चाहिए।
कितने खा सकते हैं
आपको रोजाना करीब 4-5 बादाम और 2-3 काजू जरूर खाने चाहिए। 5 बादाम और 4 काजू खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बनता है। अगर आप कुछ फिजिकल एक्टिविटी करते हैं जैसे जिम जाते हैं या मसल्स बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं तो 8-10 बादाम भी खा सकते हैं। बादाम को पानी में भिगोकर खाना फायदेमंद होता है।
हार्ट हैल्दी रहता हैं
रोजाना काजू बादाम खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
pc- india.com