- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नीट परीक्षा के चक्कर में एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से टेंपरेरी बैन के बाद अब एक बार फिर से टेलीग्राम गूगल प्ले स्टोर पर दिखने लगा है। हालांकि इस पर अभी भी रोक रहने वाली है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए 16 जून से 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगाया था।
क्यों लगा था बैन?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने केंद्र सरकार से टेलीग्राम पर कार्रवाई की मांग रखी थी। एजेंसी का कहना था कि कुछ संगठित नकल गिरोह इस प्लेटफॉर्म का यूज करके नीट परीक्षा शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को गुमराह कर रहे थे और यहां तक की उनसे धोखाधड़ी की जा रही थी। इसी को देखते हुए सरकार ने एहतियात के तौर पर टेलीग्राम की सर्विस को टेंपरेरी ब्लॉक किया था।
30 जून तक जारी रहेगी यह पाबंदी
हालांकि टेलीग्राम की वापसी के बाद भी इसके मैसेज-एडिटिंग फीचर पर अभी के लिए रोक लगाई गई है। केंद्र सरकार ने इस फीचर को 30 जून तक इनएक्टिव रखने का फैसला किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे फर्जी मैसेज और गलत जानकारी के प्रसार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
pc- reuters.com