- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हल्दी में कई प्रकार के पोषक मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें में मौजूद करक्यूमिन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। आज हम आपको सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सुबह एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्दी डालकर खाली पेट पीने से सूजन कम होती है। हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज शरीर से सूजन की समस्या को कंट्रोल करता है। वहीं ये पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना देगा।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली योगिक है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही लाभकारी है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी उपयोगी है। आपको आज से ही हल्दी वाला पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है।
PC: thestatesman, ndtv, healthshots
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें