Donald Trump की धमकी के बाद अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव, वार्ता बीच में छोड़कर निकल गए ईरानी अधिकारी!

Hanuman | Monday, 22 Jun 2026 09:13:38 AM
Tensions between the US and Iran escalated following Donald Trump's threat

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान समझौता खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। स्विट्जरलैंड में रविवार को दोनों देशों की वार्ता के दौरान तनाव बढ़ने की खबरें आई है। खबरों के अनुसार, ईरानी न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से नाराज होकर ईरानी टीम ने बातचीत बंद कर दी।

बताया जा रहा है कि ईरानी टीम उस इमारत से निकल गई, जहां अमेरिका के साथ बातचीत हो रही थी। वहीं इससे पहले दोनों पक्षों के बीच हाथ मिलाने और जॉइंट फोटो सेशन से भी ईरानी टीम ने इनकार कर दिया।

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने  ईरान से लेबनान में हिजबुल्लाह को रोकने को कहा था।  ऐसा न करने पर उन्होंने फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी थी। इस पर ईरानी टीम का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने बोल दिया था कि ईरान अमेरिकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। दूसरी और स्विट्जरलैंड में मौजूद एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान देकर  ईरानी न्यूज एजेंसी के दावे को गलत करार दिया है। उन्होंने बताया कि ईरानी डेलिगेशन अब भी बातचीत के लिए मौजूद है।

ईरान के होर्मुज बंद करने की धमकी के बाद जहाजों की आवाजाही में आई भारी गिरावट
वहीं ईरान के होर्मुज बंद करने की धमकी के बाद जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट देखने को मिली है। शिपिंग डेटा केप्लर के मुताबिक, रविवार को केवल 5 जहाज हॉर्मुज से निकल जाएग हैं।, जबकि शनिवार को 26 जहाज यहां से गुजरते थे।  दुनिया के देशों को जल्द से जल्द दोनों देशों का विवाद समाप्त होने का इंतजार है। इस विवाद से उन्हें कई  प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.