सोना-चांदी कीमत: 5,826 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम

Hanuman | Monday, 22 Jun 2026 01:17:40 PM
Gold-Silver Prices: Silver has become dearer by ₹5,826; gold prices have also risen

इंटरनेट डेस्क। पिछले सप्ताह ज्यादा दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि आज इस गिरावट पर बड़ा ब्रेक लगा है। खबरों के अनुसार, आज चांदी 5,826 रुपए  और सोना 1,694 रुपए महंगा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक किलो चांदी आज 5,826 रुपए महंगी हो गई है।

इससे चांदी की कीमत बढ़कर अब 2.37 लाख रुपए प्रतिकिलो ग्राम पहुंच चुकी है। इससे पहले चांदी कीमत 2.32 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,694 रुपए बढ़ी है। इससे सोना 1.46 लाख रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.44 रुपए थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी पहुंची।

तब से अब तक सोने की कीमत में 30 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। चांदी की कीमत इस साल के अंत में 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी। तब से अब तक चांदी की कीमत में  1.49 लाख की गिरावट आई है।

सोने-चांदी कीमतों में बना हुआ है उतार-चढ़ाव का दौर
आज भी ही सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ हो, लेकिन लोगों के पास अभी ये दोनों धातुएं खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में सोने-चांदी कीमत में और भी इजाफा हो सकता है। कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.