Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब जयपुर में आमजन को दी ये बड़ी सौगात

Hanuman | Saturday, 20 Jun 2026 02:34:01 PM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now presented this major gift to the general public in Jaipur

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजधानी जयपुर में आमजन को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यह पहल प्रदेशवासियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के सफर को और अधिक सहज, सुगम तथा गुणवत्तापूर्ण बनाएंगी। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत विकास एवं ग्रीन मोबिलिटी के विजन से प्रेरित डबल इंजन सरकार जनसुविधाओं के विस्तार, आधुनिक परिवहन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.