- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका समझौते के बाद भारतीयों के लिए खुशखबरी आई है। खबर ये है कि समझौते पर साइन होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से भरा एक जहाज भारत पहुंच चुका है। खबरों के अनुसार, दिशा नाम का ये जहाज भारत आ चुका है।
माल्टा के झंडे वाला ये पोत कतर से गैस लेकर गुजरात के भरूच स्थित दहेज बंदरगाह पहुंचा है। इसके साथ ही ये जहाज को ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत पहुंचने वाला पहला एलएनजी जहाज बन गया है। खबरों के अनुसार, ये जहाज कतर के रास लाफान बंदरगाह से 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी लेकर रवाना हुआ था।
हालांकि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर सुरक्षा चिंताओं के बीच इसका सफर प्रभावित हुआ। अब ये भारत आ चुका है। गैस की किल्लत के बीच ये देशवासियों के लिए राहत की बात है। देश में जल्द ही गैस की आपूर्ति सही होने की संभावना है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें