- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज चेन्नई में खेला रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा (चार विकेट) की घातक गेंदबाज के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटा दी है। मैच में शानदार फील्डिंग के दम पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है।
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान को बैक टू बैक 4 झटके दिए। भारत की ओर से पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने पकड़े। इसके साथ ही रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी एक एलीट क्लब में जगह बनाने में सफल हुई। भारतीय वनडे इतिहास में 3 बार एक वनडे मैच में किसी गेंदबाज की गेंदों पर एक फील्डर ने 3 कैच लिए हैं। इससे पहले 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शिखर धवन और 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में इरफान पठान की गेंद पर वीवीएस लक्ष्मण ने तीन कैच लिए थे। वहीं अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने इतिहास रचा।
वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 सिक्स पूरे करने क्रिकेटर बने। अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंद खेलकर 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान ने समाचार लिखे जाने तक पांच विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें