- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। जिन स्थानों पर पीएनजी की सुविधा है, वहां पर लोगों पर एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने का दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से मार्च 2026 में एक आदेश के माध्यम से जहां पीएनीजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को धीरे-धीरे पीएनजी अपनाने के लिए बोला था।
सरकार ने इसके लिए उपभोक्ताओं को 90 दिन का समय दिया गया था, ये समय 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। अब सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में में दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद गैस कंपनियों की ओर से एलपीजी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
हालांकि, अभी तक इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय ने ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 30 जून के बाद देशभर में एलपीजी कनेक्शन काटे जाने के दावे पूरी तरह सही नहीं है। हालांकि सरकार की ओर से जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध है, वहां भविष्य में एलपीजी सप्लाई पर प्रतिबंध या सीमाएं लगाई जा सकती हैं।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें