- SHARE
-
खेल डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में टीमों की ओर से दनादन गोल वर्षा हो रही है। अब गोलों के मामले में कई साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले 33 मैच में ही 100 गोल हो गए हैं। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पिछले कई सालों का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। इससे 1982 और 2014 में 36 मैचों में बना सौ गोल का रिकॉर्ड टूट गया है।
1978 व 1994 में लगे 38 मैचों के समय को पीछे छोड़ दिया है। फाफी विश्व कप में अब तक का सबसे अच्छा रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड में हुए 1954 के टूर्नामेंट का है। इस विश्व कप में 100 गोल का आंकड़ा छूने में केवल 20 मैच लगे थे। इसे वेस्ट जर्मनी ने जीता था।
मैक्सिको के जूलियन क्विनोन्स ने 12 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गोल कर इस वर्ल्ड कप में गोल करने की शुरुआत की थी। नीदरलैंड्स के कोडी गैकपो ने रविवार को टूर्नामेंट का सौवां गोल किया। कोडी गैकपो ने स्वीडन के खिलाफ 5-1 की जीत में टीम की ओर से सरा गोल करके इस साल के टूर्नामेंट का 100वां गोल किया।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें