Britain: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, इन पांच में से कोई एक बन सकता है नया पीएम

Hanuman | Monday, 22 Jun 2026 04:58:33 PM
Britain: Prime Minister Keir Starmer has resigned; one of these five could become the new PM

इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी के अंदर मची उथल-पुथल के बीच कीर स्टारमर ने ये कदम उठाया है। हालांकि, संसद के अगले सितंबर सत्र से पहले नया उत्तराधिकारी चुने जाने तक कीर स्टार्मर कार्यवाहक पीएम के रूप में कार्य करते रहेंगे।

बताया जा रहा है कि चुनाव में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों और रिफॉर्म यूके पार्टी के तेजी से बढ़ते प्रभाव के चलते कीर स्टार्मर पर पीएम पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। इसी के तहत उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद से अब ब्रिटेन के नए पीएम के दावेदारों में एंडी बर्नहम और वेस स्ट्रीटिंग सहित पांच दिग्गज के नाम सामने आ रहे हैं। एंडी बर्नहम, वेस स्ट्रीटिंग के अलावा एंजेला रेनर, शबाना महमूद और अल कार्न्स की पीएम पद के लिए दावेदारी सामने आ रही है। अब समय ही बताएगा कि इन पांच में कोई एक पीएम बनता है या कोई नया चेहरा सामने आता है।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.