Earthquake: वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता का भूकंप, 10 हजार लोगों की मौत की आशंका, कई इमारते क्षतिग्रस्त

Shivkishore | Thursday, 25 Jun 2026 08:54:31 AM
Earthquake: 7.2 and 7.5 magnitude earthquakes in Venezuela; fears of 10,000 deaths; several buildings damaged.

इंटरनेट डेस्क। वेनेजुएला में बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप के झटके आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44 प्रतिशत और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30 प्रतिशत आशंका है। पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।

कई इमारतें क्षतिग्रस्त
भूकंप के कारण कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक सरकार ने किसी मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है।

शक्तिशाली भूकंप से दहला
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। महज एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। 

pc- danik bhaskar



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.