- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच कागजी समझौते भले ही कितने ही हो गए है। लेकिन परमाणु मुद्दे पर तनाव बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को परमाणु जांच की इजाजत नहीं देता है, तो वे तेहरान के साथ बातचीत रद्द कर देंगे। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि चल रही बातचीत के दौरान तेहरान ने जांच की मंजूरी देने का भरोसा दिया है।
ट्रंप ने कहा ईरान परमाणु जांच के लिए सहमत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पेंसिल्वेनिया में पत्रकारों ने जब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु ऊर्जा जांच एजेंसी की जांचकर्ताओं की तैनाती को लेकर सवाल पूछा तो ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरान सैद्धांतिक रूप से पहले ही सहमत हो चुका है। ट्रंप ने कहा, उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर बताया है और हमारे पास निरीक्षण के लिए 100 प्रतिशत पक्की बात है।
खबरों की माने तो जब उनसे निरीक्षण की समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सही समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन वे सही समय पर वहां मौजूद होंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है और तेहरान की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। ईरान के साथ हमारी स्थिति बहुत अच्छी है।
pc- jagran