मॉन्ट्रियल गोलीबारी में पुलिस अधिकारी, नागरिक और संदिग्ध की मौत

Shivkishore | Tuesday, 23 Jun 2026 12:02:50 PM
Police officer, civilian, and suspect killed in Montreal shooting.

वैंकूवर, (मलकीत सिंह) कनाडा के क्यूबेक प्रांत के मॉन्ट्रियल शहर के कोट-दे-नेज इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि ताज़ा जानकारी के अनुसार संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है।

मॉन्ट्रियल पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह पूरे पुलिस विभाग और शहर के लिए बेहद दुखद घटना है। उन्होंने मारे गए पुलिस अधिकारी और नागरिक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

क्यूबेक के प्रीमियर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज में इस तरह की हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। पुलिस गोलीबारी के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

pc- aaj tak


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.