National Weather Forecast: देश के 19 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 30 जिलों में आंधी के साथ बरस सकते हैं मेघ

Shivkishore | Thursday, 25 Jun 2026 08:38:01 AM
National Weather Forecast: Heavy rain and thunderstorm alert has been issued for 19 states today, with thunderstorms likely to hit 30 districts in Rajasthan.

इंटरनेट डेस्क। देश में मॉनसून का असर अब दिखने लगा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले तक बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मुंबई में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने राजधानी में पानी ही पानी कर दिया। आज यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हालांकि, राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में फिलहाल गर्मी और तपिश का मौसम है। लेकिन यहां भी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो जून के आखिरी दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत 30 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। शहर और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों में मानसून के और एक्टिव होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर 42.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

pc- tv9



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.