Health Tips : मटर में होती है कैंसर से लड़ने की क्षमता, मिलता है ये खास पोषक तत्व 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 11:43:08 AM
Health Tips: Peas have the ability to fight cancer, this special nutrient is available

इंटरनेट डेस्क। मटर की सब्जी का स्वाद भला किसे पंसद है। इसकी कई प्रकार की सब्जी बनाई जा सकती है। मटर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है। 
मटर में फैट और कोलेस्ट्रॉल भी काफी कम मिलता है। इसी कारण ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। 

इस हरी सब्जी में मैग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, फोलेट, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम से भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। मटर में कैंसर से लडऩे की क्षमता भी होती है, क्योंकि इसमें क्यूमेस्ट्रॉल नाम का एक खास पोषक तत्व मिलता है। 

मटर में विटामिन सी, ई, जिंक, कैटेचिन और एपिकटेचिन आदि पोषक तत्व भी मिलते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है। अच्छी सेहत के लिए आपको मटर का जरूर ही सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है। 
PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.