Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है अनानास, मिलते हैं ये लाभ

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Nov 2023 03:17:32 PM
Health Tips: Pineapple is very beneficial for health, you get these benefits

इंटरनेट डेस्क। अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। लोग इसका कई प्रकार से सेवन करते हैं। इसका जूस भी स्वादिष्ट होता है। ये सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। अच्छी सेहत के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का होना बहुत ही आवश्यक है। ये बच्चों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। ये बच्चों की वृद्धि और विकास में ये महत्वपूर्ण होता है।

विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है। साथ ही ये डब्ल्यूबीसी के उत्पादन में भी उपयोगी है। इसी कारण हमें अनानास का सेवन जरूर ही करना चाहिए।  इसका अनोखा बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा। इस फल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.