Health Tips: डेंगू की बीमारी में लाभकारी होते हैं ये तीन फल, आज से ही सेवन करना कर दें शुरू 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 02:32:50 PM
Health Tips: These three fruits are beneficial in dengue disease, start consuming them from today itself

इंटरनेट डेस्क। डेंगू की बीमारी अभी लोगों के लिए बड़ी परेशानी कारण बनी हुई है। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी अभी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के प्लेटलेट्स काउंट कम हो जाते हैं।

आज हम आपको तीन फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से इसकी संख्या में इजाफा किया जा सकता है।  डेंगू में कम हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने में अनार बहुत ही उपयोगी है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये फल प्लेटलेट्स प्रोडक्शन को बढ़ाने में उपयोगी है। 

कीवी में विटामिन सी और के मिलते हैं। इस फल का सेवन करने से प्लेटलेट्स के स्वास्थ्य और प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है।  वहीं नारियल पानी भी डेंगू की बीमारी में फायदेमंद होता है। ये प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ाने में प्रभावी तरीके से कार्य करता है। नारियल पानी में विटामिन ए, बी, और सी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम मिलते हैं। 

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.