Health Tips: डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं ये तीन फल, बना लें दूरी 

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 12:44:14 PM
Health Tips: These three fruits can increase the problems of diabetic patients, keep distance

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। इस बीमारी से पीडि़त होने पर लोगों को खानपान में कंट्रोल और लाइफस्टाइल में बदलाव करना होता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि डायबिटीज की बीमारी से पीडि़त होने पर लोगों को किस-किन फलों से दूरी बना लेनी चाहिए। ये फल फायदेमंद साबित होने के स्थान पर आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। 

आम सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये हानिकारक होता है। ये शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। 

डायबिटीज के मरीजों को पके केले का सेवन भी कम ही करना चाहिए। इससे दूरी बनाना ही सही रहता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण ये शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अनानास भी डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अनानास नेचुरल शुगर का समृद्ध स्रोत होता है। इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है। 

PC:  freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.