Health Tips: खाली पेट लहसुन खाने के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप, आज से ही कर देंगे शुरू

Samachar Jagat | Friday, 06 Oct 2023 01:06:49 PM
Health Tips: You will be shocked to hear the benefits of eating garlic on an empty stomach, start it from today itself.

इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा की आप सुबह के समय खाली पेट लहसुन की कली खाए। लेकिन वो क्यों कहते है और इसके क्या फायदे होते है आपने कभी जाना है। वैसे तो हमारे घर में सब्जी बनती है उसमें तो यह डाला ही जाता है। लेकिन कच्चा लहसुन खाने से क्या फायदा होगा आज जान लेते है। 

हार्ट के लिए 
आपको खाली पेट लहसुन खाने के लिए बोला जाए तो आप खा सकते है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में सहायक होते हैं। साथ ही यह ब्लड में क्लॉट बनने की संभावना को भी कम करते है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
खाली पेट लहसुन खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

pc- haribhoomi.com,livehindustan.com,zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.