आईएमडी अलर्ट! इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Samachar Jagat | Saturday, 06 May 2023 02:25:54 PM
IMD Alert! Alert of cyclonic storm in these states, know the weather condition

Weather Latest Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है. साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.


ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अप्रैल और मई के महीने में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ सालों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज से देश के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन साथ ही कुछ इलाके चक्रवाती तूफान की चपेट में आने वाले हैं। इससे समुद्र से सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा आसपास के राज्यों के लोग भी इससे प्रभावित होंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 7 मई से 10 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके चलते 7 मई के आसपास इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि, "8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने की प्रबल संभावना है।"

भारी बारिश की भविष्यवाणी

7 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 8-10 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आसपास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। यह गति 70 को भी पार कर सकती है। 10 मई के बाद हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है. साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. हालांकि यह राहत कब तक जारी रहेगी इसको लेकर अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.