IMD heavy Rainfall Alert: IMD ने अगले छह दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की - विवरण यहां देखें

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2023 02:46:14 PM
IMD heavy Rainfall Alert: IMD issues warning for heavy rains in these states for next six days – see details here

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान भी जारी किया है. देश में अगले महीने की शुरुआत में मानसून दस्तक देगा।


लेकिन इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले छह दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. इस दौरान 19-24 मई के दौरान असम, मेघालय में भारी बारिश होगी। इसके अलावा आज नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश, राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं, मध्य भारत के मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 22 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

एक सप्ताह तक मौसम की बात करें तो महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, 20 से 23 मई के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु में तापमान बहुत अधिक रहने वाला है, जिससे भीषण गर्मी पड़ सकती है।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.