Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: जल्द ही जारी हो सकती है योजना की 15वीं किस्त, सामने आया ये बड़ा अपडेट 

Samachar Jagat | Saturday, 14 Oct 2023 12:29:45 PM
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: 15th installment of the scheme may be released soon, this big update came out

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक योजना की 14 किस्ते जारी हो चुकी है।

अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये किस्त जारी कर किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

यानी योजना के तहत दी जाने वाली अगली यानी 15वीं किस्त इसी माह सरकार की ओ से जारी की जा सकती है। अभी तक उम्मीद की जा रही थी कि योजना की किस्त नवम्बर माह में मोदी सरकार की ओर से जारी की जा सकती है। अब खबरें आ रही है कि  योजना की 15वीं किस्त समय पहले ही जारी हो सकती है। 

PC: englishjagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.