Rajasthan Assembly Elections: क्या अशोक गहलोत से नाराज हैं राहुल गांधी, अभी तक नहीं दिखाई राजस्थान में सक्रियता 

Hanuman | Tuesday, 14 Nov 2023 10:11:21 AM
Rajasthan Assembly Elections: Is Rahul Gandhi angry with Ashok Gehlot?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अभी तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई है। राहुल गांधी अभी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना मे ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान से अभी तक दूरी बना रखी है। चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान में अभी तक प्रचार की कमान नहीं थामी है। 

खबरों मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राहुल गांधी की नाराजगी को भी एक कारण माना जा रहा है। प्रदेश में विधायक दल की बैठक न होने की बात हो या टिकट बंटवारे की, जिस प्रकार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत पर सवाल उठाए उससे साफ है की वह सीएम के नेतृत्व से असहज हैं।

सर्वे में लगभग 40 फीसदी विधायकों के टिकट काटने की बात न मानने के कारण भी राहुल गांधी सीएम अशोक गहलोत से असहज हैं। इसी कारण माना जा रहा है कि वह प्रदेश में  उतना ध्यान नहीं दे रहे जितना बाकी राज्यों में दे रहे हैं। 

PC: aajtak


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.