Rajasthan: एक और शाही शादी का गवाह बना राजस्थान, राहुल गांधी सहित कई बड़े बड़े नेता हुए शामिल, पूर्व राजघरानों के लोग भी पहुंचे

Samachar Jagat | Friday, 24 Feb 2023 11:42:29 AM
Rajasthan: Rajasthan witnessed another royal wedding, many big leaders including Rahul Gandhi attended, people from former royal families also arrived.

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और स्पोटर्स से जुड़े हुए लोग आकर शादियां करते है। राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार राजस्थान का अलवर शाही शादी का गवाह बना। अलवर में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी थी। भंवर जितेंद्र सिंह खुद अलवर के ही रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व राजघराने से तालुक रखते है। ऐसे में इस शादी में पूर्व राजघरानों के लोग भी शामिल हुए थे। इस शादी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी बहन प्रियंका गांधी, सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और कई विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की।

जानकारी के अनुसार इस शादी का शाही अंदाज देखकर लोग चकित कर रह गए। यह राजशाही शादी समारोह अलवर के फूल बाग पैलेस में संपन्न हुई। जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका सिंह की शादी पाली के पूर्व राज परिवार के कुंवर अविजित सिंह के साथ हुई है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.