Rashifal 19 sep 2023: गणेश चतुर्थी पर सभी 12 राशियों पर रहेगी भगवान बप्पा की कृपा, जान ले आप भी आपका राशिफल

Samachar Jagat | Monday, 18 Sep 2023 08:05:01 PM
Rashifal 19 sep 2023: Lord Bappa's blessings will be on all the 12 zodiac signs on Ganesh Chaturthi, know your horoscope too

इंटरनेट डेस्क। 19 सितंबर 2023 मंगलवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व है और इन दिन कई राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर सभी 12 राशियों का जान लेते है राशिफल। 

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप कोई  सामाजिक कार्यकर्ता है तो आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके राजकीय क्षेत्र से जुड़े हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिनमें आपको लाभ ही प्राप्त होगा।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप यदि किसी बड़े कार्य का निर्णय लेना चाहते हैं तो थोड़ा सा सावधान होकर ही निर्णय ले।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अधिक धन अर्जित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधाप रहने का है। आप अपने परिवार के लिए आय के नए-नए साधन ढूंढेंगे। आपको अपने आय के साधनों को स्थाई करना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भी ठीक-ठाक रहेगा।  आपने कई क्षेत्रों में कई प्रयास किए हैं,  जिनका फल आपको मिलने वाला है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको चारों ओर से किसी प्रकार की कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप सामाजिक कार्यकर्ता है तो आपको समाज में बहुत ही मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चिंता वाला रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अधिक खराब हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।  बेरोजगारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। यदि आपकी पुरानी नौकरी छूट गई है तो आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में मौसमी बीमारियों के कारण थोड़ी सी समस्या आ सकती है। 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रह सकता है। आपको किसी कार्य की अधिकता के कारण सारा दिन थकान अनुभव हो सकती है।

pc- rewariyasat.com,parbhat khabar,jansatta



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.