Rashifal 23 sep 2023: मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर, कोई भी निर्णय लेने से पहले करले अच्छे से विचार, जाने आपका राशिफल

Samachar Jagat | Friday, 22 Sep 2023 08:05:01 PM
Rashifal 23 sep 2023: People of Aries, Cancer, Leo and Sagittarius will have to be careful, think carefully before taking any decision, know your horoscope.

इंटरनेट डेस्क। 23 सितंबर 2023 शनिवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के मुताबिक आपको बड़ा लाभ होगा, साथ ही आपके अटके काम भी पूरे होंगे। साथ साथ आपके सितारे भी आपका पूरा साथ देंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अधिक खर्चीला रहेगा। आप अपने व्यर्थ के कामों पर धन खर्च करने से बचे अन्यथा, आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि की जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अधिक खुशनुमा रहेगा। आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से बचे।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव से भरा रहेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन अच्छा रहेगा। आप अपने घर के लिए किसी प्रकार की कोई खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। फुल ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन ठीक रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव से भरा रह सकता है।  नौकरी करने वाले जातकों के लिए आपके ऑफिस में ज्यादा काम करने के कारण आपको बहुत अधिक थकान हो सकती है।

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवन में धन से संबंधित थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा।  अपने भविष्य को लेकर आपके मन में अजीब सा डर रहेगा जिसके कारण आप बहुत तनावग्रस्त रह सकते हैं।

 मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।

pc-one india hindi,jansatta,aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.