Rashifal 3 December 2023: सभी 12 राशियों के जातकों के लिए बड़ा ही शानदार रहेगा दिन, आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और मिलेगा फायदा, जाने आपका राशिफल

Samachar Jagat | Saturday, 02 Dec 2023 08:05:01 PM
Rashifal 3 December 2023: It will be a great day for people of all 12 zodiac signs, all your work will be completed and you will get benefits, know your horoscope.

इंटरनेट डेस्क। 3 दिसंबर 2023 रविवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के मुताबिक आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है और आपके सितारे भी आपका पूरा साथ दे रहे है। ऐसे में जानते है राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य क्षेत्र  में कुछ तनाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा सा परेशान भी हो सकते हैं।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि की जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी भी तरह के वाद विवाद से बचे रहें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको दिन के समय में थोड़ा सा घाटा हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। यदि आपके बहुत समय से कार्य अटके हुए थे तो वह पूरे नहीं हो सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपका मन कुछ अच्छा और नया खाना खाने का करेगा। जिससे आप बहुत अधिक खुश हो जाएंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप संतान की सेहत को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रहेगा। आपको किसी चीज का फैसला करना होगा, आपके निर्णय  से आपके परिवार के सदस्य बहुत अधिक खुश रहेंग।

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका आपकी नौकरी में मान सम्मान बरकरार रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपके कार्य और व्यवसाय की बात करें तो आपका व्यवसाय थोड़ा सा ढीला रहेगा। आपके व्यवसाय में थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। छात्रों की बात करें तो आप के अंदर आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा।

pc- zee news, parbhat khabar,rewariyasat.com/



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.