Recipe of the Day: चुकंदर-सेब का सूप सेहत के लिए होता है लाभकारी, इस विधि से कर लें तैयार 

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 04:36:52 PM
Recipe of the Day: Beetroot-apple soup is beneficial for health, prepare it with this method

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में सूप सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सूप कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको चुकंदर और सेब का सूप बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
500 चुकंदर उबले हुए
2 सेब
4 कली लहसुन की
2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून चीज
नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
500 मिली लीटर वेजिटेबल स्टॉक

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम ग्राइंडर जार में चुकंदर, लहसुन, सेब और वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब पैन में तेल गर्म कर इसमें पेस्ट को पका लें। 
- अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें। 
- अब आप चीज और चाट मसाला डालकर कर इसका स्वाद लें। 

PC: ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.