Recipe of the Day: घर पर ही इस विधि से बना लें फूलगोभी का सूप, ये चीजें जरूर ही डालें 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 02:46:44 PM
Recipe of the Day: Make cauliflower soup at home with this method, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। फूलगोभी की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनती है। क्या आपको पता है इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है? आज हम आपको फूलगोभी का स्वादिष्ट सूप घर पर ही आसानी से बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
4 कप फूलगोभी
2 प्याज
8कली लहसुन की
8 कप वेजिटेबल ब्रोथ
8 थाइम स्प्रिंग
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 टेबलस्पून राई
4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
4 टेबलस्पून नींबू का रस

इस विधि से बनान लें आप: 
- सर्वप्रथम माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट करना होगा। 
फूलगोभी पर ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर छिडक़ लें। इसे लहसुन की कली के साथ 20 मिनट तक बेक कर लें।
- अब ग्राइंडर जार में फूलगोभी, लहसुन, प्याज, वेजिटेबल ब्रोथ, थाइम स्प्रिंग और राई डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
-अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर एक बार फिर से ब्लेंड कर लें। 
- अब आप इस सूप का स्वाद लें। 

PC: pakwangali



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.