Recipe of the Day: एलोवेरा के बना लें स्वादिष्ट लड्डू, ये है बनाने की आसान विधि

Samachar Jagat | Saturday, 27 Apr 2024 03:08:18 PM
Recipe of the Day: Make delicious laddus with aloe vera, this is the easy method to make it

इंटरनेट डेस्क। ग्वारपाठा यानी एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में उपयोगी है। आज हम आपको इसके स्वादिष्ट लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। 

जरूरी सामग्री: 
ग्वारपाठा का गूदा-एक किलोग्राम
देशी घी- एक किलोग्राम
मैदा-पांच सौ ग्राम
चीनी- एक किलोग्राम

इस विधि से बना लें आप: 
-सबसे पहले कढ़ाही में घी गर्म कर इसमें एलोवेरा का गूदा पका लें। 
-इसके पकने के बाद इसमें मैदा और चीनी मिला लें। 
- इन्हें लड्डू बनाने लायक होने तक पका लें। 
- अब आप इसके गोल-गोल लड्डू बना लें।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.