Recipe of the Day: दीपावली के त्योहार पर इस विधि से बना लें सूजी-दूध का स्वादिष्ट हलवा

Hanuman | Friday, 06 Oct 2023 03:28:08 PM
Recipe of the Day: Make delicious semolina-milk Halwa on Diwali with this recipe

इंटरेनट डेस्क। अगले महीने दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर कोई स्पेशल डिश बनाने के बारे में आप जरूर ही सोच रहे होंगे। आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस स्वादिष्ट हलवे को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री: 
- चार कप सूजी
- दो कप चीनी
- दो कप घी
- बीस इलायची
- काजू, बादाम, किशमिश
- 15 कप दूध

ऐसे बना लें आप:
- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म कर आपको इसमें काजू, बादाम और किशमिश को  भूना होगा। 
- अब कड़ाही में आप सूजी को अच्छे से भून लें। 
- अब इसमें आप चीनी को गला लें। 
- इसके बाद सूची के मिश्रण में दूध, इलायची, बादाम, काजू और किशमिश डालकर पका लें। 
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ठ हलवा बन जाता है। 

PC: youtube



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.