Recipe of the Day: शीतलाष्टमी पर बना लें अखरोट की स्वादिष्ट बर्फी, ये है बनाने विधि

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 12:39:03 PM
Recipe of the Day: Make delicious walnut barfi on Shitalashtami, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको अखरोट की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। जल्द ही शीतलाष्टमी का त्योहार आने वाला है। आपको इस त्योहार पर ये बर्फी जरूर ही बनानी चाहिए। 

सामग्री: 
अखरोट - चार कप
चीनी - आठ टेबल स्पून
मिल्क पाउडर - आठ टेबल स्पून
दूध - आठ टेबल स्पून
जायफल पाउडर - चार चुटकी
घी - चार टी स्पून

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी मिलाकर लें। 
-अब एक अन्य बर्तन में घी में अखरोट डालकर इसे दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रोस्ट कर लें।
- अब दूध मिश्रण को इसमें मिला कर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव करना है।
- अब घी से चिकनी थाली में सेट होने को रख दें।
- अब आप इसे मनचाहे आकार में काट लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.